कोईलवर: कायमनगर बाजार में 'वोट चोरी' के आरोप पर माले ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, बर्खास्तगी की मांग उठाई
मतदाता सूची में कथित हेरफेर और वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर दो बजे कायमनगर बाजार में केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उन्हें बर्खास्त कर गिरफ्तार करने के मांग की। माले नेताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाकर चुनाव में हेराफेरी की गई।