सहावर: अमांपुर में विद्यार्थी परिषद ने निकाली अग्निशिखा शोभायात्रा
कासगंज। अमांपुर कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अग्निशिखा के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रवाद और छात्र एकता का संदेश दिया। अमांपुर कस्बा पूरी तरह छात्र शक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।पूरा मामला आज बुधवार समय करीब 3 बजे का है।