सहावर: सेवा संकल्प यात्रा का अमापुर विधानसभा में भव्य स्वागत, विधायक हरिओम वर्मा ने कहा- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
कासगंज। अमापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का अमापुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के अमापुर क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया।