मुज़फ्फरनगर: ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ के नारों से गूंजा मुजफ्फरनगर, कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल किया
मुजफ्फरनगर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष रंजन मित्तल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ और ‘चंदा चोरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे।