रायडीह: रायडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा फहराया गया तिरंगा, प्रखंड के समाजसेवी व ग्रामिण रहे मौजूद।
Raidih, Gumla | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायडीह थाना परिसर में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने थाना परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर थाना के सभी पुलिस जवान, प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।