मोठ: गांधी ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज भरोसा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विधायक जवाहर राजपूत ने किया ध्वजारोहण
Moth, Jhansi | Aug 15, 2026 झांसी के मोठ क्षेत्र के गांधी ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज भरोसा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान सदैव ऊंची रखने का संकल्प लिया गया।