बिक्रमगंज: बलुआहीं गांव में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट, पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 24 से अधिक लोग घायल
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानपुर पंचायत अंतर्गत बलुआही गांव में मंगलवार को 1 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद पूर्व की रंजिश और कृषि भूमि संबंधी दावेदारी को लेकर हुआ है।