गिरिडीह: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 11 बजे समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।।