बागेश्वर धाम सरकार ने खोले रोजगार के द्वार! कैंसर अस्पताल के निर्माण में 250+ ग्रामीणों को मिला काम
अब रोजगार के लिए बाहर जाने की मजबूरी कम हो रही है!
छतरपुर के बागेश्वर धाम में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार का जरिया बन रहा है। आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रमिक निर्माण कार्य में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि 250 से अधिक ग्रामीण परिवारों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिल रहा है, जिससे पलायन कम होने की उम्मीद है।
बागेश्वर महाराज ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर श्रमिकों से बातचीत की और स्थानीय लोगों को मिल रहे रोजगार की जानकारी ली।
स्वास्थ्य सुविधा के साथ रोजगार के नए अवसर—बागेश्वर धाम में तेजी से आगे बढ़ रहा कैंसर अस्पताल का निर्माण।
Bundeli भौकाल न्यूज़ | हर खबर, सच के साथ
#BageshwarDham #BageshwarDhamSarkar #DhirendraKrishnaShastri #CancerHospital #Chhatarpur #MadhyaPradesh