दिघवारा: जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से वसूली, 6 सपेरे गिरफ्तार
जनसेवा एक्सप्रेस में यात्रियों को सांप दिखाकर पैसे मांग रहे छह सपेरों को सोनपुर आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। उनके पास से पांच कोबरा और एक रेड सैंड बोआ सांप बरामद हुआ। उपनिरीक्षक शमशेर कुमार और सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार ने छपरा से दिघवारा के बीच ट्रेन में जांच के दौरान कार्रवाई की।