Public App Logo
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीडीसी खरगोन में निकली तिरंगा रैली ________________ छात्राओं ने देशभक्ति नारों के साथ दिया राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेशपीयूष सोलंकी ________________ निबंध प्रतियोगिता एवं तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर जगाई राष्ट्रप्रेम की अलख ________________ खरगोन 13 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय (जीडीसी) खरगोन में 12 अगस्त को तिरंगा रैली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था प्राचार्य डॉ. आर.के. यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ममता गोयल एवं सुश्री दिव्या के नेतृत्व में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर से स्मार्ट सिटी खरगोन तक तिरंगा रैली निकाली गई। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इसी क्रम में डॉ. मोनिका चौहान एवं डॉ. शैलेंद्र मालीवाड़ के मार्गदर्शन में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के महत्व तथा स्वतंत्रता के गौरवपूर्ण इतिहास से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश ________________ 13 अगस्त को महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टाफ ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति की अलख जगाई तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्राचार्य डॉ. आर.के. यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्राओं से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रो. प्रीति हाडा, डॉ. महेंद्र कुमार सोलंकी, डॉ. धर्मेंद्र भालसे, डॉ. सेवंती डावर, डॉ. मनीषा चौहान, डॉ. जी.एल. डावर, डॉ. जाफरी, प्रो. उमा मंडलोई सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्राओं की सहभागिता रही। #JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा - Khargone (West Nimar) News