बैराड़: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बैराड़ में विधिक साक्षरता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
म प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर परिषद बैराड़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का गुरुवार दोपहर 3 बजे तक आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।