सिहोरा: शिवाजी वार्ड क्रमांक 9 में पीपल की डाल गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
नगर के वार्ड क्रमांक 9 शिवाजी वार्ड में मंगलवार को पीपल के पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक टूट का दो कच्चे मकानो पर जा गिरी डाल गिरने से दोनों मकान का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और टीन सेट दब गया। सेड के नीचे रखा कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के समय पेड़ की बड़ी डाल के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे बड़ी जनहानि पर गई।