चंदेरी: चंदेरी के प्राणपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम में बांटे गए लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र
अशोकनगर के चंदेरी विकासखंड के ग्राम प्राणपुर में मंगलवार को दोपहर 3 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्नों से संवाद किया। इस दौरान बच्चों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।