झुंझुनू: सूरजगढ़ के टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी के 4 खिलाड़ी राज्य स्तरीय मुकाबले में चुने गए
सूरजगढ़ की टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी के चार खिलाड़ियों का 70वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन। दीपांशु और योगेश कबड्डी, भविष्य बॉक्सिंग, हिमांशु योगा में चुने गए। जिला स्तर पर कबड्डी टीम को दूसरा स्थान और कई मेडलों की भी जीत। स्कूल ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।