भरथना: बसैयाहार गांव के दो घरों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पहली घटना रमाकांती पत्नी महाराज सिंह, निवासी ग्राम बसैयाहार के घर हुई। चोर छत के रास्ते आंगन में उतरकर कमरों के ताले तोड़ गए। वहीं दूसरी घटना अभिषेक पुत्र बैकुण्ठ, निवासी ग्राम बसैयाहार के मकान में हुई है।