धरहरा: इटवा मुसहरी में खेती को लेकर पारिवारिक विवाद में युवक घायल, पिता, सौतेली मां व भाइयों पर मारपीट का आरोप
धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा मुसहरी में भूमि पर खेती करने को लेकर पारिवारिक विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान इटवा मुसहरी निवासी रोहित मांझी (27) के रूप में हुई है। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कराया गया।