श्री गंगानगर: महाराजा गंगा सिंह चौक पर विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना जारी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 14, 2026
श्रीगंगानगर में विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का महाराजा गंगा सिंह चौक पर लगातार अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे किसान नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगनहर में पूरा पानी देने पानी चोरी रोकने एएसपी कानून लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जब तक मांगी पूरी नहीं होगी।