मेदिनीनगर (डालटनगंज): शेरघाटी-कजरी रेल लाइन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, 2,627 करोड़ की लागत से बनेगी 107.894 किमी नई ब्रॉडगेज लाइन
पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल हुई है। पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत गया जिले के शेरघाटी से पलामू के कजरी तक 107.894 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड ने 2,627.29 करोड़ रुपये के विस्तृत प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान कर दी है।इस मंजूरी के साथ ही लंबे समय से प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी र