टाटीझरिया: बांडीह में 24 हाथियों के उत्पात से किसानों की फसलें बर्बाद, कई चारदीवारी ज़मींदोज़
बांडीह में 24 हाथियों के उत्पात से किसान तबाह: फसलें बर्बाद, कई चारदीवारी ज़मींदोज़। मक्का, अरहर और धान की फसलें रौंदीं; किसानों को भारी नुकसान, मांगी क्षतिपूर्ति, 8 दिनों से दहशत। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का कहर अब बेकाबू हो चुका है। पिछले 8 दिनों से लगातार जारी तांडव के बीच 24 हाथियों के झुंड ने बांडीह इलाके में भारी उत्पात मचाया।