धामपुर: नहटौर के गांव कश्मीरी व मोहल्ला नौधा में युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली
Dhampur, Bijnor | Aug 15, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे नहटौर के धामपुर मार्ग स्थित गांव कश्मीरी से युवाओं ने एकत्रित होते हुए बाइकों से तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा गांगन पुल बाईपास नया बाजार आदि स्थानों से निकाली गई। जिसमें अनु प्रधान रकुल अमित चौहान आकाश बिल्डर राजन मुकुल आदि मौजूद रहे ।मोहल्ला नौधा में इकबाल अहमद के नेतृत्व में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।