भंडरिया: भंडरिया में मवेशी चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; सभी लातेहार के रहने वाले
भंडरिया थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में मवेशी चोरी कर भाग रहे पांच आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बैल बरामद किए हैं। पीड़ित के आवेदन पर भंडरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, खजुरी निवासी बजरंग सिंह के पुत्र अनुज कुमार सिंह के घर के