शामली: शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने हरियाणा निवासी रोहित लाडला को गिरफ्तार किया, षड्यंत्र का आरोप
Shamli, Shamli | Oct 1, 2026 शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त को शामली की नाला पटरी पर जिम से निकलने समय 4 शूटरों ने हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकाण्ड का षडयंत्र रचने के आरोप में हरियाणा राज्य के सोनीपत जनपद क्षेत्र के गांव उल्देपुर निवासी रोहित उर्फ लाडला नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।