शुजालपुर: शुजालपुर-मोहम्मदखेड़ा के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला
शुजालपुर और मोहम्मदखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को रेलवे पोल नंबर 154 के पास करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर जीआरपी और शुजालपुर मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका है। शव अकड़ने के कारण हादसा करीब छह घंटे पहले होने का अनुमान लगाय