सोरांव: मऊआइमा इलाके के जोगापुर मंडी समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगापुर-मंडी मार्ग स्थित सब्जी मंडी के पास गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन ने घूम रहे आवारा पशु को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पशु गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।आसपास के गांवों के छोटे व्यापारी यहां से सब्जियां खरीदकर स्थानीय बाजारों और गांवों में बेचते हैं, जिससे अजीविका चलती है।