बीरपुर: प्रभारी बीईओ ने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए
बीपीआरओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक प्रभाकर ने शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर प्रखंड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, नियमित उपस्थिति और स्वच्छ परिसर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।