बरहेट: भोगनाडीह में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीर शहीद सिदो कान्हू की जन्म भूमि भोगनाडीह में तिरंगा यात्रा निकाला गया । यह तिरंगा यात्रा सिदो कान्हू स्टेडियम भोगनाडीह से प्रारंभ होकर सिदो कान्हू पार्क भोगनाडीह तक पहुंचा जहां पार्क का भ्रमण करने के बाद वापस स्टेडियम में समापन हो गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे स्कूली बच्चे एवं अन्य शामिल थे।