राजगढ़: 28 साल पुलिस सेवा के बाद महिला पुलिस कर्मी राजबाला को थिरपाली छोटी में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Rajgarh, Churu | Sep 30, 2026 सादुलपुर विधानसभा के थिरपाली छोटी गांव की पुलिस विभाग में करीब 28 वर्षों तक सेवाएं देने वाली महिला पुलिसकर्मी राजबाला का कई दिनों तक कैंसर की बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। कैंसर से जूझते हुए निधन हुआ। पुलिस जवानों ने श्रद्धांजलि दी।