चंदिया: 5 दिन में कॉलर वाले हाथी ने तय किया 100 KM से ज्यादा सफर, दर्रहा फाटक के जंगल में 2 दिन से डेरा—रेलवे, बिजली विभाग अलर्ट
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाहर निकला कॉलर वाला हाथी B-3 पिछले पांच दिनों में 100 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुका है। टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर हाथी अब सामान्य वन मंडल और वन विकास निगम के क्षेत्र में पहुंच गया है। धतूरा क्षेत्र से आगे बढ़ने के बाद पिछले दो दिनों से हाथी दर्रहा फाटक और मझगवां-करी पथरिया हार के आसपास के जंगल में डेरा डाले हुए है।