जखनिया: सादात पुलिस ने 5 मुकदमों वाले आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
गाजीपुर के सादात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम हुसैनपुर मधुकर मोड़ नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ऋषि राजभर उर्फ गुन्नू राजभर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।