निवाड़ी: खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए DMF की वार्षिक और पंचवर्षीय कार्ययोजना की समीक्षा
Niwari, Niwari | Sep 30, 2026 निवाड़ी में जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में 2026-27 की वार्षिक और आगामी पंचवर्षीय कार्ययोजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर जमुना भिड़े ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यावरण और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्यों की समय-सीमा में पूर्णता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने कहा गया।