सेवा संकल्प अभियान 2026
सफलता की कहानी:
ग्राम सिंदोड़ा निवासी श्रीमती संगीता परमार ‘श्री श्याम आजीविका स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें लोक अधिकार केंद्र में कार्य का अवसर मिला, जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग ₹5–6 हजार की आय प्राप्त हो रही है।
इसके बाद समूह से ऋण लेकर उन्होंने कटलेरी की दुकान प्रारंभ की, जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग ₹7–8 हजार की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। आजीविका मिशन के सहयोग से श्रीमती परमार की आय में वृद्धि हुई है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #SevaSankalpAbhiyan #AajeevikaMission
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
1 views | Indore, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026