सरधना: कांवड़ पटरी मार्ग पर बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
सरधना थाना क्षेत्र के कावड़ पटरी स्थित अतिरना पुल के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वहांन ने एक बाइक पर सवाल दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया। जबरदस्त टक्कर में दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर तौर पर घायल हो गए इसी बीच वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भर्ती कराया