राजेपुर थाना के नकरदेवा चिमनी के पास गुरुवार की सुबह बाइक तथा टेंपो के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नकरदेवा ग्राम के व्रज किशोर साह के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। राजेपुर के थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।