दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी पुल के नीचे कमला नदी में मिला शव, पुलिस ने नाव से निकाला
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी पुल के पास कमला नदी में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में प्लास्टिक शीट में लिपटे शव को पुल के एक खंभे से अटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद नाव की मदद से शव को नदी से बाहर...