आनंदपुरी: आनन्दपुरी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में गूंजे आदिवासी लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा में थिरके युवक-युवतियां
उपखंड क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। युवाओं ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा धारण कर लोक नृत्य प्रस्तुत किए।