उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में 17 अगस्त को ‘अंढूड़ी उत्सव’ या पारंपरिक बटर फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाएगा। 16 अगस्त को ग्रामीण सोमेश्वर देव डोली के साथ उत्सव स्थल पहुंचेंगे। मक्खन होली, लोक नृत्य और पूजा-अर्चना से यह पर्व हिमालयी संस्कृति का उत्सव है।