मौदहा: सायर गांव के बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित संतोष कुमार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संतोष कुमार अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बाजार के पास खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए थे। इसी दौरान बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर