जांजगीर: सुकली में 30.6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को किया गया गिरफ्तार
शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सुकली से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला के कब्जे से 30.6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3,060 रुपए बताई गई है।