दरभंगा: नॉर्थ बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच में 17 घंटे से इलाज ठप, अधिकारियों की वार्ता असफल
दरभंगा जिला में स्थित नॉर्थ बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल डीएमसीएच में बुधवार की रात लगभग 11 से इमरजेंसी सेवा को PG डॉक्टर्स ने ठप कर दिया मरीज का इलाज रात के 11 से ही बंद हो गई ! इस बीच कुछ मरीजों का इलाज भी किया गया लेकिन अभी तक लगभग 17 घंटा बीत जाने के बाद भी सेवाएं चालू नहीं हुई है वही अन्य विभाग में भी सेवाएं ठप होने की बात सामने आ रही है!