हमीरपुर: चंद्रावल नदी किनारे सुमेरपुर स्थित जेके सीमेंट ने 15 हजार पौधे रोपे
जिलाधिकारी के निर्देश पर चंद्रावल नदी के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नदी किनारे बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जेके सीमेंट की ओर से चंद्रावल नदी के किनारे करीब 15 हजार पौधों का रोपण कराया गया। चंद्रावल नदी के जीर्णोद्धार के बाद नदी के दोनों ओर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण अभिया