रावतसर: रावतसर पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से बुधवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त अम्बेडकर चौक के पास पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक कृष्ण कुमार निवासी रावतसर को सट्टा रकम 210 रुपए सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।