गाण्डेय: गांडेय के धोबिया मोड के बंसी यादव के साथ गांव के चार लोगों ने की मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Gandey, Giridih | Aug 15, 2026
गांडेय के धोबिया मोड निवासी बंसी यादव के साथ गांव के चार लोगों ने मारपीट की। घायल का इलाज शनिवार को 1 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि इन्हें टांगी से मारकर इन्हें घायल कर दिया ।बताया गया की इनकी मवेशी दूसरे के खेत में चली गई थी और फसल खा रही थी जिससे दूसरे पक्ष के चार लोग टांगी लेकर पहुंचे और बंसी यादव पर हमला कर दिया।