डलमऊ: शटर उठाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा बाजार में बुधवार को मिठाई एवं नमकीन की दुकान का शटर उठाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम अग्रहरि (पुत्र स्व. अशोक कुमार) के रूप में हुई है। बताया गया कि शटर में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल एम्स रायबरेली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प