Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

पवन हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कोली समाज ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौस में 17 वर्षीय पवन पुत्र निरंजन लाल कोली की हत्या के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को कोली समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न जनपदों के साथ कासगंज जिले से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा झंडा और ‘पवन को न्याय दो’ लिखी तख्तियां लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार पवन 23 जुलाई से लापता था। परिजनों ने 24 जुलाई को सोरों थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 29 जुलाई को गांव के खेत में पवन का शव मिला था। परिजनों की ओर से मामले में नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रदर्शन में इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के नेता एवं बिहार की सहरसा विधानसभा सीट से विधायक इंद्रजीत गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर मामले में शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बताया गया कि पुलिस ने जांच पूरी करने और कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय मांगा है। एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए कासगंज सदर, ढोलना, सहावर और सोरों थाना पुलिस को मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया था। सीओ आंचल चौहान ने भी प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता कर उनकी मांगों को सुना। कोली समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि पवन को न्याय मिलने और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तक उनकी आवाज उठती रहेगी।

Kasganj, Kasganj | Aug 13, 2026

MORE NEWS

🌸 शिवभक्तों पर बरसे फूल, कासगंज पुलिस ने फल बांटकर किया कांवड़ियों का स्वागत

कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सोरों गेट तिराहे पर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और फल वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना और सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

#Kasganj #KanwarYatra  #KasganjPolice #ShivBhakt #Sawan

🌸 शिवभक्तों पर बरसे फूल, कासगंज पुलिस ने फल बांटकर किया कांवड़ियों का स्वागत कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सोरों गेट तिराहे पर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना और सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। #Kasganj #KanwarYatra #KasganjPolice #ShivBhakt #Sawan

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026

कासगंज-छुट्टी के बाद भी 5 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रही 8 वर्षीय मासूम, रोते-बिलखते बच्ची का वीडियो वायरल, परिजनों में आक्रोश,खितौली प्राथमिक विद्यालय का मामला।

कासगंज-छुट्टी के बाद भी 5 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रही 8 वर्षीय मासूम, रोते-बिलखते बच्ची का वीडियो वायरल, परिजनों में आक्रोश,खितौली प्राथमिक विद्यालय का मामला।

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026

कासगंज-सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत।

कासगंज-सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत।

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026