Public App Logo
फरीदाबाद (खबर) सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से एक कर्मचारी की मौ*त, दूसरा गंभीर फ़रीदाबाद के सेक्टर-25 में सोमवार सुबह सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो कर्मचारी बेहोश होकर सीवर के अंदर गिर गए। हादसे में करीब 35 वर्षीय असलम की मौ*त हो गई, जबकि करीब 30 वर्षीय बंटी की हालत गंभीर बनी हुई है। बंटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-25 स्थित प्लॉट नंबर 132 में इंपिरियल ऑटो कंपनी संचालित है। प्लॉट मालिक की ओर से सीवर की सफाई के लिए बाहर से तीन लोगों को काम पर बुलाया गया था। असलम, बंटी और उनका तीसरा साथी पिछले करीब तीन दिनों से यहां सीवर की सफाई का काम कर रहे थे। तीनों सेक्टर-56 स्थित आशियाना के पास रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे असलम और बंटी सीवर की सफाई के लिए मैनहोल में नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि सबसे पहले असलम नीचे गया और उसके बाद बंटी भी उसके पीछे सीवर में उत� - Faridabad News