देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 80 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 75 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 48 वर्षीय तिलया देवी उर्फ शीला के रूप में हुई है, जो बुजुर्ग दंपती के घर के पास काम करती थीं। मामले में पुलिस ने राजकुमार नाम के प्लंबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करने आता था और घटना वाले दिन भी उसे काम के लिए बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि काम पूरा होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पेचकस से बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर भी हमला किया गया। तीनों घायलों को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
#Dehradun #DehradunNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #TripleMurder #MurderCase #RaipurPolice #VishnulokColony #Tapovan #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #PoliceAction #PlumberArrested #PoliceInvestigation #CrimeUpdate #MurderInvestigation #UttarakhandPolice #SeniorCitizens #DehradunCrime #HindiNews #NewsUpdate #CrimeAlert #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews