कुमारखंड: रौता वार्ड 11 में जलजमाव से निजात के लिए समाजसेवी मुकेश यादव ने सड़क पर मिट्टी भरवाई
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के रौता पंचायत स्थित वार्ड 11 में हल्की बारिश होते ही सड़क पर महीनों भर जलजमाव की समस्या से आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। बुधवार को समाजसेवी मुकेश यादव ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए सड़क पर जलजमाव से निजात पाने के लिए मुकेश यादव ने अपने निजी कोष से सड़क पर मिट्टी, राबिस भराई कार्य किया।