कुकड़ू: ईचाडीह नीचे टोला में ग्रामीण डोभा से ढो रहे पानी, जलस्रोत की मांग
कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत के नीच टोला में ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे हैं. मंगलवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रदेश सचिव इंजीनियर प्रवेश गोप ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया कि टोला में स्थायी जलस्रोत नहीं होने के कारण उन्हें दुर्गम डोभा से पानी लाना पड़ता है. इससे रोजाना काफी समय और श्रम खर्च हो रहा है.