बड़वाह: बड़वाह कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छात्रों ने तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाई और नशा मुक्ति की शपथ ली
बड़वाह शासकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम 6 बजे छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाई।नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता,जितेंद्र सुराणा व वीना दीदी ने छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और परीक्षा लीक बिल कानून की प्रतियां वितरित की। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों को घर पर लगाने के लिए तिरंगे वितरित किए